जगदलपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा, राजमहल जाकर राज परिवार से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मांई दंतेश्वरी पहुंच की पूजा अर्चना। जहां उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।पूजा-अर्चना के पश्चात डॉ रमन सिंह राजमहल पहुंचे। जहां उन्होंने महारानी भुवनेश्वरी देवी जी एवं राजपरिवार के सदस्यों से भेंट की।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने स्व. प्रवीरचंद्र भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की ।