जगदलपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने BJP पर जगदलपुर वैकल्पिक बायपास रोड में करीब ₹8.66 करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया ,जिसे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संबोधित किया। सुशील मौर्य ने हुए कहा भारतीय जनता पार्टी और भ्रष्टाचार अब एक दूसरे के पर्याय बन चुके है,वैकल्पिक बायपास आनंद ढाबा के सामने ज्योति नर्सरी, हाटकचोरा, करकापाल से हाटकचोरा तक बनी सड़क में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।