जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शहर की सफाई व्यवस्था के लिए स्वीपिंग मशीनों को दिखाई हरी झंडी
शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज गुरुवार दोपहर 12 बजे जगदलपुर नगर निगम की नई स्वीपिंग मशीनों को मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से महापौर संजय पांडे ने हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों की सेवा हेतु समर्पित किया।