गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के छात्र नेता उज्ज्वल यादव के घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। इस दौरान घर के बाहर तोड़फोड़ भी की गई और विरोध करने पर छात्र नेता की मां के साथ मारपीट की गई।