पंचमपुरा तालाब में डूबने से युवक की मौ.त, 7 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिला श.व
मुरैना/अंबाह क्षेत्र के पंचमपुरा तालाब में डूबने से एक युवक की द.र्दनाक मौ.त हो गई। मृ.तक की पहचान देवेंद्र उर्फ साधुसिंह निवासी तुस्सान सिंह का पुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल पंचमपुरा, थाना दिमनी आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार युवक तालाब में कैसे डूबा, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रात्रि करीब 12 बजे से सुबह 7 बजे तक चले लगातार प्रयासों के बाद युवक का श.व तालाब से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने श.व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस युवक की मौ.त के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
#MorenaNews #Ambah #Dimni #Panchampura #BreakingNews #MPNews #RescueOperation #MorenaPolice #MadhyaPradesh #LocalNews