अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में उपाधीक्षक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक ने अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान निर्देश देते हुए उपाधीक्षक डॉक्टर प्रशांत कुमार ने कहा कि जापानी इंसेफेलाइटिस एवं हीटवेव को लेकर विभागीय अलर्ट है। इसमें सभी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।