शिकारपुर थाना क्षेत्र के बारवा बरौली गांव से एक फेरी वाले का 22 हजार का लहंगा छीन बाइक सवार युवक फरार हो गए। हालांकि छिनतई की घटना का अंजाम देने वाले युवक कौन है। इसके बारे में फेरी वाले को पता नहीं है। मामले में फेरी वाले ने शिकारपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।