नरकटियागंज टाउन क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम सुर्य प्रकाश गुप्ता, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मतदाताओं को संबोधित करते हुए एसडीएम सूरज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सभी लोगों को जागरुक होकर मतदान करना चाहिए।