गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया SSP के निर्देश पर विशेष अभियान, होटल, लॉज व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन जांच
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित होटल, धर्मशाला, लॉज में सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने ठहरने वाले व्यक्तियों के पहचान पत्रों की जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। इसके अलावा शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाया