कासगंज: चोरी के मामले में वांछित आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरे आरोपी को रिमांड पर लेकर जेवरात किए बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम हिमांशु वर्मा पुत्र भूदेव सिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी है। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने पहले से जेल में बंद दूसरे आरोपी रौनक शर्मा को रिमांड पर लेकर चोरी का माल बरामद किया गया।