ई.अलीगंज प्रखंड में 26 नवम्बर को प्रथम चरण के तहत मंगलवार को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय से सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव कर्मी सामग्री के साथ रवाना किया गया। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सभी अपने अपने मतदान केंद्र पर पंहुचकर आवश्यक तैयारी मे जुट गए।