इस्लामनगर अलीगंज: ई. अलीगंज प्रखंड में पैक्स चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी, 26 नवंबर को होगा चुनाव
ई. अलीगंज प्रखंड में 26 नवंबर को प्रथम चरण के तहत होने वाले पैक्स चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई, इसकी जानकारी रविवार को शाम 5 बजे के लगभग प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह बीडियो अभिषेक भारती ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर ई. अलीगंज प्रखंड के सभी चयनित बूथों पर 26 नवंबर को मतदान डाले जाएंगे।