सिवनी: सिवनी में जिला स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Seoni, Seoni | Sep 8, 2026 सिवनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। मंगलवार को कलेक्टर नेहा मीना ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह सहित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।