घिरोर: घिरोर ग्राम वमरौली के युवक की नाले में गिरकर हुई मौत के मामले में ग्रामीणों ने शराब के ठेके बंद करने की मांग की
पुलिस अधिकारीयों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने शव का किया अंतिम संस्कार घिरोर गुरुवार दोपहर को ग्राम वमरौली के निकट घिरोर से जसराना मार्ग पर बनी पुलिया के समीप युवक की लाश मिली थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था आज शुक्रवार को जब शव पोस्टमार्टम होकर आया तो ग्रामीण व परिजनों शव का अंतिम संस्कार करने से मना करने लगी