बल्देवगढ़: देवरदा पुलिस ने ₹3000 के इनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
देवरदा पुलिस ने ₹3000 के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। देवरदा पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश गिरी ने बताया कि स्थाई वारंटी सुन्ना चढ़ार पुत्र कलुआ चढ़ार उम्र 40 वर्ष निवासी देवरदा लंबे समय से फरार चल रहा था। उक्त आरोपी को पुलिस के द्वारा देवरदा गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।