बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ मुख्य बाजार में एक ट्रक चालक ने कार में मारी टक्कर, कार हुई क्षतिग्रस्त
बल्देवगढ़ मुख्य बाजार में एक ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई वही बड़ा हादसा होने से टल गया।चार पहिया वाहन चालक ह्रदेश कुशवाहा के द्वारा बताया गया कि मुख्य बाजार में उसकी कार सड़क किनारे खड़ी थी।तभी टीकमगढ़ से छतरपुर की ओर जा रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई।वही हादसे के बाद मामला पुलिस थाना पहुंचा।