बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
बल्देवगढ़ नगर में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर आकर्षक झांकियां के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें जगह-जगह लोगों के द्वारा उक्त शोभायात्रा का स्वागत किया गया।साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा भी शोभायात्रा में पुष्प वर्षा के साथ लोगों का स्वागत किया।शोभायात्रा जनपद पंचायत प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए मुख्य बस स्टैंड पर समापन किया गया।