बल्देवगढ़: नगर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में नवदुर्गा पंचमी पर अधिक संख्या में दर्शन करने पहुंचे भक्त
बल्देवगढ़ नगर के प्राचीन प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज नवदुर्गा पंचमी के अवसर पर अधिक संख्या में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई।जिसमें दूर-दूर से भक्त मां के दर्शन करने के लिए पहुंचे।जहां पर भक्तों ने माता के दर्शन कर जल चढ़ाया।और अपनी-अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए माता के दरबार में अर्जी लगाई।मंदिर में भक्तों की अधिक भीड़ देखी गई।