बल्देवगढ़: पुरैनिया गांव निवासी गौ पालक रवि यादव ने गाय की मौत पर पशु चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप,SP से की शिकायत
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत पुरैनिया गांव निवासी गौपालक रवि यादव के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को शिकायती आवेदन सौंपा है।जिसमें बताया कि उसकी गाय को बल्देवगढ़ पशु चिकित्सक जुनैद खान के द्वारा मना करने पर भी जबरदस्ती इंजेक्शन लगा दिया।जिस कारण से 2 घंटे में उसकी गाय की मौत हो गई।जिला पुलिस अधीक्षक से पशु चिकित्सक पर कार्यवाही करने की मांग की है।