बेगूसराय: प्रेक्षागृह में डीएम की अध्यक्षता में 263 हाईस्कूल प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक, कई निर्देश दिए गए
प्रेक्षागृह में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में जिले के सभी 263 हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में विद्यालयों के संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तृत समीक्षा की गयी.