साहिबगंज: लालबथानी चेकपोस्ट पर बीती रात वाहन जांच के दौरान मुफस्सिल पुलिस ने बरामद किए ₹2 लाख नगद, अग्रतर कार्यवाही में जुटी पुलिस
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर सघन जांच जारी है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना अंतर्गत लालबथानी चेकपोस्ट पर बीती रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को मोटरसाइकिल वाहन से ₹2 लाख नगद बरामद किया गया जिसको लेकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।