नवरात्रि के पहले दिन कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने परिवार सहित किए माता टेकरी पर दर्शन, शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ...
देवास। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के पहले दिन देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अपने परिवार सहित माता टेकरी पहुंचकर मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी से देवास शहर सहित जिले के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। चारों ओर माता रानी के जयकारे गूंजते नजर आए। नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही माता टेकरी पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है।