फिरोज़ाबाद: तेज रफ्तार का कहर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
थाना मटसेना क्षेत्र आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर दो बजे क़रीबन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जनपद महोबा के ग्राम पुणियन, पोस्ट खरेला निवासी 19 वर्षीय अजय कुमार पुत्र गोकुल प्रसाद नोएडा में कार्य करने के लिए बाइक से निकला था। दोपहर करीब दो बजे उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर मौत हो गई।