फिरोज़ाबाद: गैंगस्टर मायाराम की ₹4.23 लाख की संपत्ति कुर्क, थाना रसूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मायाराम जो कि लाइनपार क्षेत्र निवासी है की ₹4,23,300 की अचल सम्पत्ति को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आगरा जनपद के पिनाहट क्षेत्र स्थित सेरो मौजा में कुर्क कर जब्त किया। सीओ सिटी ने बताया कि धारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई है।