फिरोज़ाबाद: पाठशालाएं बंद, मधुशालाएं चालू! आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के फैसले पर उठाई आवाज, दबरई DM कार्यालय में दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16 जून 2025 को जारी आदेश के तहत कम छात्र संख्या वाले 27,000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी ने महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर दबरई डीएम कार्यालय ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीब देकर इस निर्णय को शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन बताया।