फिरोज़ाबाद: गांव सोफीपुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लगाई फांसी
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव सोफीपुर निवासी महेश नामक युवक नें उस बक्त फांसी लगाकर जान देने की कोशिस की।जब महेश की पत्नी बिना बताये मायके चली गयी। जिससे नाराज होकर महेश नें कमरे के अंदर फांसी लगा ली। वो तो गनीमत रही फांसी लगाते हुये परिजनों नें देख लिया। युवक को फांसी के फंदे सें उतारकर गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।