फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने वांछित बदमाश को तमंचा-कारतूस के साथ दबोचा, कई मुकदमों में था फरार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त विकास पुत्र मुरलीधर निवासी हिमायुपुर को 01 जुलाई की रात करीब 10:45 बजे बडी बाउंड्री, लालऊ के पास से गिरफ्तार किया। जिसकी जानकारी बुधवार दोपहर दी गई।