कानपुर: पोखरपुरवा में मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरपुरवा में स्थित एक मकान में आग लग गई।आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई और फायर स्टेशन जाजमऊ से तीन यूनिट घटना स्थल पर पहुंची और आग को बुझाया गया।