कानपुर: आईआईटी में रेलवे ट्रैक किनारे लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी में गेट नंबर 2 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियां में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग रेलवे ट्रैक तक पहुंचने लगी।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फजलगंज से 2 मिनट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कोई जनहानि नहीं हुई है।