कानपुर: कल्याणपुर पुलिस एक्शन मोड में, पूरे क्षेत्र में लगाई नाकाबंदी चेकिंग
लगातार देर रात में हो रही लूट की घटनाओं को रोकने के लिए कल्याणपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने पूरे थाना क्षेत्र में नाकाबंदी चेकिंग लगा दी। इस दौरान कई मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्येक वाहन को रोक कर चेकिंग की गई।थाना प्रभारी ने बताया इसी तरह चेकिंग कर होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।