महनार: महनार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील
महनार थाना पर दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. मूर्ति स्थापित कर पूजा करने वाले पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है।पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।