महनार: प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं
महनार प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र लोगों से आवेदन लिये जा रहे हैं।पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत महनार प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। अभी तक सौ से अधिक आवेदन प्राप्त किये जा चुके हैं।