महनार: महनार बाजार के न्यू रोड वार्ड संख्या 12 में आपसी विवाद में मारपीट कर जख्मी करने के मामले में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
महनार नगर परिषद क्षेत्र के महनार बाजार न्यू रोड वार्ड संख्या 12 में आपसी विवाद को लेकर पिता पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में पप्पू रजक ने नरेश महतो,मनीष कुमार,सुमित कुमार,उमेश महतो समेत 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।दर्ज प्राथमिकी में जाति सूचक गाली गलौज का आरोप लगाया है।