मौजमाबाद: माधोजपुरा में गर्भवती महिला की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या का मामला 4 घंटे में हुआ खुलासा, प्रेमिका समेत 2 गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की माधोराजपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव दौसरा में गर्भवती महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात का महज चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी भावना और उसके सहयोगी शंकरलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव दौसरा में गर्भवती महिला सम्पत देवी की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।