बांका: माउंट लिटेरा जी स्कूल, बांका में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Banka, Banka | May 10, 2026 माउंट लिटेरा जी स्कूल में रविवार की दोपहर 12 बजे मातृ दिवस बड़े उत्साह, स्नेह और आपसी जुड़ाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं, दादियों और परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई।