धमतरी: ग्राम आगेसरा में सुअर के हमले में चार-पांच महिलाएं हुई घायल दो लोगों को धमतरी जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिला बालोद के ग्राम आगेसरा में मनरेगा का कार्य चल रहा था। तभी अचानक जंगली सुअर ने महिलाओं के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। घायल दो से तीन महिलाओं को बटरेल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए ले जाया गया। वही दो महिलाओं को धमतरी जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।जिसमें भोज बाई साहू और मुलिया बाई शामिल है।