धमतरी: ग्राम अरौद में महानदी किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे एक व्यक्ति को अर्जुनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अर्जुनी थाना से आज मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अरौद में महानदी किनारे किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा था। जिसे गांव की महिलाओं ने पकड़ कर इसकी सुचना थाने में दी। सुचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश ध्रुव के पास से 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है।