धमतरी: धमतरी शहर में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने यातायात डीएसपी ने ट्रैक्टर यूनियन की बैठक लेकर दिए कई निर्देश
धमतरी शहर में आएदिन बड़े वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर की वजह से भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसको देखते हुए धमतरी यातायात डीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने आज कोतवाली थाना के पास ट्रैक्टर यूनियन की बैठक लेकर कई निर्देश ट्रैक्टर के मालिकों और चालकों को दी है।वही शहर से गुजरने वाले ट्रैक्टर की गति 20 से ज्यादा नही होने सहित कई अन्य निर्देश दिए गए हैं।