धमतरी: छग प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने वेतन वृद्धि सहित 18सूत्री मांगों को लेकर महानदी भवन में स्वास्थ्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
जिला के एनएचएम कर्मचारी संघ के भूपेंद्र देवांगन ने बताया कि छग प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुनः 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि ग्रेड पे सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर महानदी भवन में स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौपा है।उन्होंने इसके साथ उप मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को भी ज्ञापन दिया है।