धमतरी: आयुष योगा वेलनेस सेंटर पॉलीक्लिनीक जिला परिसर में 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का होगा आयोजन
आयुष योगा वेलनेस सेंटर पॉलीक्लिनीक जिला परिसर में 17 से 21 जून तक 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा गया है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक योग सिखाया जाएगा।पॉली क्लीनिक में प्रतिदिन बीपी,शुगर,अस्थमा सहित अन्य शारीरिक एवं मानसिक रोगों के उपचार के लिए डॉक्टरों द्वारा योग करवाया जाएगा।