धमतरी: धमतरी यातायात के जवान को ड्यूटी के दौरान घड़ी चौक के पास मिला पैसो से भरा पर्स,कोतवाली थाने में किया जमा
धमतरी यातायात पुलिस में पदस्थ आरक्षक तरूण साहू ने आज बताया कि ड्यूटी के दौरान उसे घड़ी चौक के पास एक पर्स मिला। जिसमें रूपये भरा हुआ था, साथ ही पर्स में कुछ महत्वपूर्ण चीजें भी था। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी पर्स का मालिक नही मिला। जिस पर आरक्षक ने कोतवाली थाना पहुंचकर पैसे से भरे पर्स को जमा किया है। वही आरक्षक के इस ईमानदारी की हर कोई तारिफ कर रहा है।