जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज की अध्यक्षता में व्यापारियो व उद्यमियो के साथ बैठक संपन्न; समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
महराजगंज: जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आज दिनांक 24.06.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह संयुक्त बैठक श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।