एक अनोखा रिश्ता रक्षाबंधन त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।
#दलसिंहसराय में #रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को शहर से लेकर गांव-गांव तक बहनें ने भाई के कलाई पर राखी बांधकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।पत्रकार राज कुमार सिंह की पत्नी सीमा कुमारी एक कुशल गृहणी हैं।उन्होंने अपने भाई संजय सिंह को राखी बांधकर रक्षाबंधन त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाई।सेना परिवार से ताल्लुक रखने वाली सीमा कुमारी कहती है कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में एक होता है। एक ऐसा रिश्ता जिसकी अभिव्यक्ति के तरीके बहनों की उम्र के साथ बदलते रहते हैं।वंही भाई संजय ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के बीच एक अटूट रिश्ता कायम करता है।साथ ही बहन की रक्षा का वचन जब तक जिंदा है निभाएंगे।