गरौठा: गरौठा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों पर बच्चों से मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने BSA से न्याय की गुहार लगाई
झांसी के गरौठा तहसील के ग्राम गोहना स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों पर छात्रों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। नाराज अभिभावकों ने लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षकों के व्यवहार से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।