अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 13 में अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 13 में अज्ञात चोरों के द्वारा बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित सतवीर कौर ने आज गुरुवार शाम 5बजे बताया कि चोर उनके घर से लगभग 1 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने चुराकर मौके से फरार हो गए हैं। इस मामले में हैड कांस्टेबल पदम सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है व चोरों की तलाश की जा रही है।