हसनपुर: हसनपुर में तीन सगी बहनों ने एक युवक से विवाह का वीडियो वायरल, अलग-अलग होने के कारण एक संग लिए फेरे
हसनपुर स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ विवाह की रस्में निभाता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि तीनों युवतियां सगी बहनें हैं और उन्होंने एक ही युवक से शादी की है। हालांकि, इस वीडियो और इससे जुड़े दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।