ज्ञानपुर: हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया निरीक्षण, दो कर्मचारियों का वेतन हुआ बाधित
सीएमओ भदोही ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर, उपकेंद्र हरिहरपुर व विशाका पूरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन कुमार शर्मा व एएनएम कुमारी प्रियंका सरोज का सात दिवस का वेतन बाधित कर दिया गया। सीएमओ ने निर्देश दिया कि जब तक दोनों अधिकारी मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य करें।