ज्ञानपुर: भदोही एसपी ने बयान जारी कर कहा, भूमि विवाद में हस्तक्षेप करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस सतर्क है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन प्रकरणों में न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के आदेश हैं, वहां निर्माण कराने की कोशिश पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीम से बदसलूकी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर गुंडा एक्ट के त