ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली के मदनपुर में शव की पहचान पर संदेह, डीएनए जांच से होगा राज का खुलासा
भदोही के मदनपुर गांव में तीन माह बाद कुएं से मिले शव को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। स्वजन शव को मुकेश बिंद का बता रहे हैं, लेकिन पुलिस को शक है। शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे पहचान संभव नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव, मुकेश के पिता अमृतलाल और बेटे अंकित का डीएनए सैंपल लिया और जांच के लिए वाराणसी की एफएसएल लैब भेजा।