ज्ञानपुर: दवनपुर गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने पेड़ से टकराई, चालक घायल
गोपीगंज थाना क्षेत्र के दवनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ में जाकर टकरा गया, गनीमत रही की उसमें सवार चालक व अन्य बाल बाल बच गए, चालक को मामूली रूप से चोट आई है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है, कि तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण रहा।